महेश चंद गुप्ता नगर विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश ने अपने आवास पर अरविंद गांधी का किया सम्मान

बलिया ब्रेकिंग….

महेश चंद गुप्ता नगर विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश ने अपने आवास पर अरविंद गांधी का किया सम्मान

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान :-बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री माननीय महेश चंद्र गुप्ता ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनपद बलिया के निवासी भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद गांधी का लगातार 25 वर्षों से समाज की सेवा करने के उपलक्ष्य में अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। श्री महेश माननीय महेश चंद्र गुप्त ने कहा कि इस समाज को अरविंद गांधी जी जैसे समाजसेवियों की बहुत आवश्यकता है तभी समाज की दशा और दिशा बदल सकती है। मुलाकात के दौरान श्री अरविंद गांधी ने संगठन और समाज की गतिविधियों पर चर्चा किया और साथ ही साथ समाज के विकास के लिए सहयोग भी मांगा जिस पर माननीय महेश चंद गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री ने पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।ज्ञात हो कि श्री अरविंद गांधी केवल भारतीय वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं अन्य भी कई संगठनों से जुड़े हैं और लगातार समाज के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं ।अभी हाल ही में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय संदीप बंसल जी ने प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय बैठक में श्री अरविंद गांधी को व्यापारी रत्न से भी सम्मानित किया है। गांधी का नाम वैश्य और व्यापारी समाज में बहुत आदर से लिया जाता है क्योंकि अब तक का इन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हुई,

Sat Mar 6 , 2021
उत्तराखंड: देहरादून (बड़ी खबर)कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हुई, प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बड़ा बयान बंशीधर भगत ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में राज्य सरकार के 4 साल होने को लेकर बातचीत हुई है और सरकार के कामकाज किस तरीके से चल […]

You May Like

Breaking News

advertisement