बिहार:मन की बात सुनते हुए महिला मोर्चा के अध्यक्ष

मन की बात सुनते हुए महिला मोर्चा के अध्यक्ष

अररिया संवाददाता

रविवार को पीएम के मन की बातें सुनते हुए महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर, रणधीर सिंह ,महिला मंत्री लाइबा खान, अंकित राज ,लोकेश एवं पीयूष ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें पीएम के मन की बात को सुनते हुए आत्मसात करने की भी जरूरत है । इस मौके पर दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मदिन पर शत शत नमन भी किया। पीएम मोदी के मन की बात के 81वें संस्करण को भाजपा महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर की उपतिथि में कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर सुना। पीएम मोदी के मन की बात के 81वें संस्करण को भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर की उपतिथि में कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर सुना एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुष्मिता ठाकुर ने पीएम मोदी के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने नदियों के महत्व,स्वच्छता ओर वोकल फ़ॉर लोकल पर जोर देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया और कहा कि महात्मा गांधी ने ही स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का काम किया, जो आजादी के आन्दोलन को ऊर्जा प्रदान करने वाला बन गया।उन्होंने गांधी जयंती पर खादी खरीदने का रिकार्ड बनाने का अपील करते हुए कहा कि आजादी के जंग में जो गौरव खादी का था, वही गौरव आज युवा पीढ़ी खादी को दे रही है। उन्होंने हर भारतीय से अपनी हर खरीददारी में लोकल फ़ॉर वोकल को मजबूत करने और पुराने रिकार्ड तोड़ने वाली हो ऐसा आह्वान किया। पीएम ने अपने मन की बात में कहा कि जनधन खाते खोलने से भ्र्ष्टाचार कम हुआ है ।इसकी वजह से गरीबों के हक का पैसा उनके खातों में जा रहा है। साथ ही डिजीटल लेन देन को बढ़ावा बल दिया और कहा कि नदियां भौतिक वस्तु नही बल्कि एक जीवंत ईकाई है, इसलिए हम नदियों को माँ कहते है। पर्व त्योहार उत्सव उमंग ये सभी हमारी इन माताओं के गोद मे ही होते है।उन्होंने इस अवसर पर उन्हें मिले उपहारों की नीलामी के जरिये मिलने वाली राशि को नमामी गंगे मिशन को समर्पित करने की जानकारी को साझा किया , जिससे देश भर में नदियों को पुनर्जीवित करने और पानी की स्वछता के लिए सरकार और समाज सेवी संगठन द्वारा चलाये जा रहे कार्यो में गति मिलेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर उत्तराखंड:किसानों के समर्थन मे कल बाजार रहेगा बंद

Sun Sep 26 , 2021
किसानों के समर्थन मे कल बाजार रहेगा बंद रूद्रपुर: प्रातीय उधोग व्यपार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि गत दिनों किसान संगठनों के प्रतिनिधियो ने व्यपार मंडल के अनेकों पदाधिकारियों से संपर्क किया था। जिसमें किसान संगठनों द्वारा निवेदन किया गया कि प्रस्तावित 27 सितंबर को भारत बंद […]

You May Like

advertisement