महिंदर जिंदल बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष (मोगा )

महिंदर जिंदल बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष (मोगा )

मोगा 08(शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) –

भारत विकास परिषद की बैठक रविवार रात्रि होटल कमल में रमेश सिंगला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाविप द्वारा 2020-21 में किए गए कार्यो का लेखा जोखा पेश किया गया !जिसे सर्वसम्मति से पारित करके आगामी वर्ष 2021-22 के लिए महिंदर जिंदल को अध्यक्ष, रघुवीर गर्ग को सचिब व डॉक्टर राकेश गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को सबोंधित करते रमेश सिंगला ने कहा कि भाविप सेवा,सहायता, संस्कार,समर्पण, संकल्प पर चलते हुए शहर मे समाजसेवा के कार्य करती है।उंन्होने बताया कि वर्ष 2020 में जब पूरे देश मे कोबिड 19 महामारी के चलते लॉकडाउन लगा हुआ था! तब वह खुद व उनकी टीम के सदस्यो ने फ्रंट लाइन पर आगे आकर जरूरमंद लोगो की सहायता के साथ स्लम बस्तियों में राशन पहुंचाया। इसके अतिरिक्त दिव्यांग सहायता कैम्प लगाकर 120 लोग जो चलने फिरने में असमर्थ थे ,उनके कृतम अंग लगाकर उनको अपने पैरों पर चलने के योग्य बनाया। भाविप द्वारा नई चुनी टीम को कार्यकरणी बनाने के अधिकार भी दिए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष महिंदर जिंदल ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे तनदेही से निभाते हुए! वह सभी सदस्यो को साथ लेकर समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाएंगे। भाविप द्वारा एक अप्रैल को नए सैशन की शुरुआत गोशाला में गौवंश को हरा चारा डालकर की जाएगी।नए चुने सदस्यो को हार पहनाने की रस्म मौजूदा अध्यक्ष रमेश सिंगला द्वारा की गई।बैठक में पिछले महीने जिलाध्यक्ष शिव पलता के हुए निधन पर दो मिंट का मोन रखकर श्रद्धाजंलि भी दी गई। इस अवसर पर एसके जैन,डॉक्टर राजेश पूरी, राकेश सचदेवा,प्रेम सिंगल,मनमोहन अरोड़ा, सुधीर कोहली,रजिंदर सचदेवा, विजय मदान,मनोज जैसवाल, यशपाल ग्रोबर,निशि राकेश विज, दीपक जैसवाल,धीरज मनोचा सहित समूह सदस्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुद सुधरो, परिवार,समाज, देश दुनिया खुद सुधर जाएगी समाज सेवक श्री पीसी कुमार ने यह विचार जागरूकता कैंप में कहे इंटरनेशनल महिला दिवस पर उन्होंने कहा कि हमें स्त्रियों को बराबरी का हक देना ही होगा

Mon Mar 8 , 2021
खुद सुधरो, परिवार,समाज, देश दुनिया खुद सुधर जाएगी समाज सेवक श्री पीसी कुमार ने यह विचार जागरूकता कैंप में कहेइंटरनेशनल महिला दिवस पर उन्होंने कहा कि हमें स्त्रियों को बराबरी का हक देना ही होगा 08 फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता} सरकारी प्रायमरी स्कूल भारत नगर में करोना जागरूकता […]

You May Like

advertisement