महतारी वंदन योजना बनी परिवार के लिए आर्थिक संबल

कोरिया 16 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के रूप में सराही जा रही है। यह योजना विशेष रूप से जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

कोरिया जिले के खाड़ी पारा, कटकोना निवासी 48 वर्षीय श्रीमती अनिता सिंह को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। चार बच्चों की मां श्रीमती अनिता सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से बच्चों की शिक्षा, भोजन एवं अन्य आवश्यक खर्चों में सहायक सिद्ध हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को कुछ हद तक मजबूती मिली है।

श्रीमती अनिता सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में शुरू की गई महतारी वंदन योजना वास्तव में जरूरतमंद महिलाओं एवं उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल का कार्य कर रही है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पूर्व सैनिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने इस सफलता को संभव बनाया है-विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन

Fri Jan 16 , 2026
भूतपूर्व सैनिक दिवस पर आजमगढ़ को राष्ट्रीय सम्मानजिला सैनिक कल्याण कार्यालय देश का शीर्ष जिला घोषितआजमगढ़।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, आजमगढ़ ने सैनिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। दिनांक 14 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement