जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार भोर करीब 2 बजे थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के रानी के मोड़ के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।

बताया जा रहा है कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसओजी टीम, थाना सरायख्वाजा एवं लाइन बाजार पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरता देख रवि यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ के दौरान थाना लाइन बाजार के एसएचओ के.के. सिंह के बाएं हाथ में गोली लगने की भी सूचना है। घायल पुलिस अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रवि यादव दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच और तलाशी अभियान चलाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ गंगा दशहरा के पावन अवसर पर चंद्रमा ऋषि धाम पर घाट पर तमसा नदी सफाई करते हुए जनपद के जिला अधिकारी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान

Mon May 25 , 2026
आजमगढ़ । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर चंद्रमा ऋषि धाम पर घाट पर तमसा नदी सफाई करते हुए जनपद के जिला अधिकारी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है जिससे कि इस समय जो तरह-तरह रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निजात पाया जाए […]

You May Like

Breaking News

advertisement