बिहार: अचानक आई तूफान से मक्का किसानों को सबसे ज्यादा क्षति

अचानक आई तूफान से मक्का किसानों को सबसे ज्यादा क्षति

अररिया
मंगलवार की देर रात पूरे जिले भर में तेज रफ्तार आंधी तूफान व बारिश से जिले के विभिन्न हिस्सों वी सिमराहा थाना क्षेत्र के सैकड़ों किसानो के खेतों मे लगी फसल मक्का व गेहूँ के खेतों मे गिर जाने से काफी नुकसान पहुंचा है। वही मिरजापुर, सुखसैना, औराही पूरब में तेज रफ्तार हवा के झोंके ने कई गरीबों के टाट फूस व टीना से बने घर को उजाड़ दिया। इधर मिर्जापुर, सुखसेना औराही पूरब, औराही पश्चिम, बारा मानिकपुर , शुभंकरपुर, रहिकपुर ठीलामोहन, हलहलिया, डोरिया सोनापुर, हल्दिया, खवासपुर, लहसनगंज, पुरंदाहा आदि जगहों में आंधी ने रुद्र रूप दिखाया है। किसानों के फसल बर्बादी के साथ साथ पेड़ पौधे को भी जड़ से उखाड़ दिया या फिर तोड़ कर नष्ट कर दिया। आम के बगीचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ो पर लगे नए नए आम अधिकतर टूट कर बर्बाद हो गया। मक्का किसानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। आंधी तूफान के वजह से जगह जगह बिजली का तार टूट गया। कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। महंगी खाद, बीज, डीज़ल एवं मजदूरी के साथ किसान द्वारा खून पसीना एक कर कड़ी परिश्रम के पश्चात उन्हें खेत में लहलहाते फसल देखने को मिलते हैं। इन फसलों पर किसानों के परिवारों की सारी उम्मीदें टिकी रहती है। मगर प्रकृति पल भर में किसानों की उम्मीदें ही तबाह व बर्बाद कर देती है। प्रशासन द्वारा पीड़ित लोगों को चिन्हित कर उचित मुआबजा की मांग स्थानीय किसानों द्वारा की गई है। ताके पीड़ित किसानों को कर्ज में डूबने से बचाया जा सके।
अररिया फोटो नंबर 1बीते रात आए आंधी तूफान से क्षति किसान अपना मक्का का फसल दिखाते हुए

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: संविधान खतरे में है उसे बचाने के लिए आगे आएं : रीना रागिनी

Fri Apr 22 , 2022
संविधान खतरे में है उसे बचाने के लिए आगे आएं : रीना रागिनी बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 131वां जन्मदिवस समारोह जन्दाहा प्रखंड कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया हज़रत जन्दाहा (वैशाली) विश्व रत्न और भारत के संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का 131वां जन्म दिवस डॉक्टर […]

You May Like

advertisement