
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी महोदय बरेली के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त खाद्य 2 के निर्देशानुसार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय गोयल के नेतृत्व में आमजन तथा श्रद्धालुओं को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बरेली द्वारा प्रमुख कावड़ मार्गों यथा रामगंगा पुल से पहले, सुभाष नगर में, लाल फटाक से बैरियर 2 तक ,सेटेलाइट के आसपास, झुमका तिरहा से सीबीगंज , बदायूं रोड पर 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 5 टीम द्वारा कावड़ मार्गो पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण करते हुए आज 168 तथा अब तक कुल 857 प्रतिष्ठानों के दृश्य स्थानों पर ग्राहक संतुष्टि फीड बैक ( food safety connect app ) खाद्य प्रतिष्ठानों पर चस्पा किये गये, जिस पर विभाग का टोल फ्री नंबर तथा क्यू आर कोड होता है जिसको स्कैन करने पर खाद्य प्रतिष्ठान से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त हो जाती है।इस ऐप के द्वारा आमजन खाद्य प्रतिष्ठान की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को सेनिटेशन तथा हाइजीन संबंधी, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी जानकारी तथा निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों में रंगों के इस्तेमाल, खुले मसालों के इस्तेमाल करने को मना किया गया। सिर्फ ताजे फलों को प्रयोग करने, ताजा भोजन परोसने, रखने को प्रेरित किया गया। कटे सड़े हुए फलों के विक्रय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया।


