
नया चौक के पास मोटर पार्ट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
आजमगढ़ बिलरियागंज। क्षेत्र के नया चौक के पास स्थित आरके मोटर नामक मोटर पार्ट की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दुकान में रखा मोटर पार्ट का काफी सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने सुबह 5बजे भोर मे दुकान पर धुआं निकाल रहा था तो मालिक राजकुमार जायसवाल को दी। सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि दुकान में शॉर्ट सर्किट की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।


