बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे मेजर ज्योति स्वरूप, जन्मशताब्दी वर्ष पर किया डा. अतुल वर्मा को सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शहर की शान महान शख्सियत मेजर ज्योति स्वरूप के जन्मशताब्दी वर्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रामपुर गार्डन के सभागार में हुआ। जिसकी अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश रस्तोगी ने कहा कि मेजर ज्योति स्वरूप बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। हर क्षेत्र के वह महारथी थे। साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि ज्योति स्वरूप हिन्दी के मर्मज्ञ थे उन्होंने बरेली कालेज में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष के रूप में बरसों अनुकरणीय सेवाएं दीं। डॉ. ज्योति स्वरूप बरेली कालेज में एन.सी.सी.के इंचार्ज भी रहे उन्हें एन.सी.सी.की ओर से मेजर की उपाधि दी गई थी। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और निर्भय सक्सेना ने उनके साथ के कई उल्लेखनीय प्रसंग साझा किये। विद्वान राज योगी डॉ.अतुल कुमार वर्मा को “द्वितीय ज्योति स्वरूप स्मृति सम्मान’ से नवाज़ा गया। सम्मान स्वरूप हार,शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सक्सेना,मुकेश कुमार सक्सेना,इन्द्र देव त्रिवेदी,डॉ.असित रंजन, डॉ.अनिला रंजन और मधु वर्मा ने दिया। प्रकाश चंद्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा, मंजू सक्सेना,शोभा सक्सेना, प्रीती सक्सेना,बेबी शर्मा, निर्भय सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,विजय शर्मा,जितेंद्र सक्सेना,रश्मि सक्सेना,शकुन सक्सेना,अनिल कुमार गुप्ता,मंजू गुप्ता,ब्रजेश सक्सेना, मीरा मोहन ए.एस.अग्रवाल,सुनीता,विजय कपूर सरोज शर्मा,सुधीर मोहन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार डॉ. असित रंजन ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबंग ने किशोर पर लोहे की रॉड से किया हमला, हाथ तोड़ा

Thu May 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के गांव धंतिया मे दबंग युवक ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक किशोर का आरोपी ने लोहे की रॉड मारकर हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर […]

You May Like

advertisement