गर्म कंबल भेंट करके मनाई : मकर संक्रांति -राज श्री शर्मा

गर्म कंबल भेंट करके मनाई : मकर संक्रांति -राज श्री शर्मा

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा विशेष संवाददाता] :=

आज राधे राधे स्वस्थ्य बना दे ट्रस्ट मोगा ने देव होटल के पास जरूरत लोगों को गर्म कंबल भेंट करके मकर संक्रांति मनाई। ट्रस्ट की संस्थापिका मैडम राज श्री शर्मा प्रैस वार्ता में बताया कि शास्त्रों एवं महांपुरूषों के वचनोंनुसार “नर सेवा ही नारायण सेवा” है। जरूरतमंद को अन्न जल वस्त्र एवं अन्य समग्री भेंट करने का विशेष महत्व है।वैसे तो उनका ट्रस्ट समय समय पर समाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यों सहयोग देने हेतु सदैव अग्रणी रहता है। ट्रस्ट के माननीय
पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्णय के अंतर्गत आज शहर के देव होटल के पास दोपहर तीन बजे से जरूरतमंद लोगों को 101 कंबल भेंट करके मकर संक्रांति मनाई। श्री शर्मा ने कंबल वितरण कार्य हेतु सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस प्रोग्राम में देवप्रिय त्यागी,नवीन सिंगला, कैप्टन सुभाष शर्मा, साहिल गुप्ता रमेश कुमार ,मनोज जैसवाल,रविंद्र गोयल,नंदनी बेदी, ,मीना शर्मा,
कंचन ग्रोवर ,गीतिका ग्रोवर, लता जैसवाल, पूनम मंगा,भारती गुप्ता एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। राधे ट्रस्ट की ओर मीडिया का सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

फोटो कैपशन : राधे राधे स्वस्थ्य बना दे ट्रस्ट मोगा के सदस्यगण जरूरतमंदों को गर्म कंबल भेंट करते हुए

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

136 प्रवीण वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा 05 किलोमीटर दौड़ का आयोजन

Fri Jan 15 , 2021
136 प्रवीण वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा 05 किलोमीटर दौड़ का आयोजन दिनांक 14 जनवरी 2021 फिरोजपुर (कैलाश शर्मा विशेष संवाददाता) := जिले में स्थित 136 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सीमा चौकी बैरियर में प्रातः 10:00 से 1971 की लड़ाई में शहीदों की याद में सीमा चौकी बैरियर […]

You May Like

advertisement