मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर गौठान को आत्मनिर्भर बनाएं – कलेक्टर ,श नवगंवा गौठान का निरीक्षण

जांजगीर-चापा,14 अक्टूबर, 2021/  कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बलौदा ब्लाक के ग्राम नवगंवा के गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार गौठानों में विविध आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सभी गौठानों को आत्मनिर्भर बनाएं। ताकि यहां से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपने आप को आर्थिक रूप से समृद्ध कर सके।कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान चारागाह विकसित नहीं करने और वृक्षारोपण रोपण में लापरवाही बरतने पर सचिव के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 1 महीने के भीतर वृक्षारोपण और चारागाह को पूर्ण रूप से विकसित करना सुनिश्चित करें। 
       कलेक्टर ने गौठान में मुर्गी पालन करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बाजार की मांग के अनुरूप व्यवसाय का चयन करें और उसे पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करें। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार स्वयं भी आत्मनिर्भर बने और गौठान  को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर आत्मनिर्भर बनाएं। 
 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता कन्हैया राठौर, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री कन्हैया राठौर,  जनपद सीईओ व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पढ़ाई की गुणवत्ता पर शिक्षक विशेष ध्यान दें -कलेक्टर

Thu Oct 14 , 2021
जांजगीर-चापा, 14 अक्टूबर, 2021/  कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने तहसील मुख्यालय बलौदा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा  उपलब्ध कराने […]

You May Like

advertisement