मामा रिश्ते की शादीशुदा भांजी को लेकर हुआ फरार

फिरोजाबाद
रिपोर्टर Vipin

मामा रिश्ते की शादीशुदा भांजी को लेकर हुआ फरार

युवती की अभी दो माह पहले ही हुई है शादी

पीड़ित पति अपनी पत्नी की वापसी के लिए पुलिस से लगा रहा गुहार

फिरोजाबाद। आजकल इंसानी रिश्ते तार तार होते जा रहे हैं। अपने सगे संबंधी ही रिश्तों को कलंकित करने में लगे हुए हैं। थाना उत्तर में एक अजीब मामला सामने निकल कर आया है। यहां मामा अपने रिश्ते की भांजी को लेकर फरार हो गया है। मामला कुछ इस प्रकार है कि टापा खुर्द कोटला रोड निवासी राजा हरीश चन्द उर्फ़ हरविंदर पिछले एक हफ्ते से अपनी पत्नी को लेकर परेशान हैं। उसने अपनी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप युवती के रिश्ते के मामा पर लगाया है। पीड़ित युवक ने साथ ही अपनी पत्नी के चाचा और चाची पर भी उसकी पत्नी को भागने में शामिल होने का आरोप लगाया है। युवक की शादी अभी दो माह पूर्व ही हुई है। पीड़ित युवक ने युवती के चाचा, चाची और रिश्ते के मामा के खिलाफ़ थाने में तहरीर दे रखी है लेकिन युवक के अनुसार पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित युवक अपनी पत्नी को लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है।

फिरोजाबाद से सायमा खान की रिपोर्ट

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूमधाम से मनाया गया मां काली का 9 वां स्थापना दिवस

Sat Apr 26 , 2025
धूमधाम से मनाया गया मां काली का 9 वां स्थापना दिवस। विचार गोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जिला सवांददाता जय शर्मा मेंहनगर आज़मगढ़ । मेंहनगर तहसील के पिथौरपुर गांव में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी काली माता की स्थापना दिवस बड़े ही […]

You May Like

advertisement