मनुष्य को भगवान से वस्तु ना मांगकर प्रेम मांगना चाहिए : डा. रमनीक

हरियाणा संपादक : वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – कपिल अरोड़ा दूरभाष – 9416191877

मनीमाजरा : सनातन शिव मंदिर सुभाष नगर मनीमाजरा में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के द्वितीय दिवस में सद्भावना दूत भागवताचार्य डा. रमनीक कृष्ण जी ने कुंती चरित्र श्रवण कराते हुए बताया के मनुष्य को भगवान से वस्तु ना मांगकर प्रेम मांगना चाहिए। कुंती ने अपने पूरे जीवन में केवल दुख ही सहे। जीवन के अंतिम पडाव पर जब अभिमन्यु की भार्या उत्तरा के गर्भ पर अश्वथामा ने तीर चलाया तो मां ने भगवान के समक्ष रूदन करते हुए कहा ! हे गोविन्द! मैं मरू तो अभी मर जाऊं परंतु मेरे गर्भ में पल रहे पांडवों को अंतिम निशानी की रक्षा आप करें। भगवान श्रीकृष्ण ने उसी समय सूक्ष्म स्वरूप बनाकर गर्भस्थ बालक की रक्षा की। बुआ कुंती ने भगवान के चरण पकड़ने चाहे। भगवान ने कहा मां मैं भी अर्जुन भीम के समान आपका ही पुत्र हूं। कुंती ने कहा हे घनश्याम आज तक तो मैं भी यही समझती रही के तुम मेरे पुत्र हो परंतु आज मैं जान गई हूं के तुम सारे संसार के पिता हो। भगवान बोले मां अगर तुम मुझे पहचान ही गई हो तो आज अपने भगवान से एक बार कुछ मांग कर भी देख लो। समस्त कौरव पांडव आश्चर्यचकित हो गए की कहीं बुढ़ापे में मां जिसने जिंदगी भर कभी किसी से कुछ भी नहीं मांगा कोई संसारी सुख भगवान से ना मांग ले। परंतु कुंती ने जो भगवान से मांगा वो संसार के लिए शिक्षा बन गई। कुंती के कहा गोविंद तेरा दिया सबकुछ है अगर फिर भी कुछ देना चाहता है तो अपने जीवन के भी सारे दुख मेरी झोली में डाल दे। सब के नेत्रों से अश्रुधारा बहने लगी। कुंती ने सारी जिंदगी केवल दुख ही सहे। आज भगवान सामने खड़े है अगर कोई हम जैसा संसारी होता तो ना जाने भगवान से क्या क्या मांग बैठता परंतु कुंती का मांग दुनिया के लिए उदाहरण बन गई भगवान से पदार्थ नही प्रेम मांगा जाए।आज कथा में विशेष रूप से सोलिसिएटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन, चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उमेश घई, नेहा अरोड़ा, वी एस चौधरी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर और कंपनियों का कपट जाल,दवाओं की कीमत में उछाल : डा. प्रियंका सौरभ

Mon Jan 20 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार : डॉक्टर बनवाते ब्रांड, 38 रुपए की दवा की एमआरपी 1200 रुपए।नियमों में कहा गया है कि केवल प्रिस्क्रिप्शन वाली दवा और ओवर-द-काउंटर दवा के प्रकार जो केवल फ़ार्मेसियों में बेचे जा सकते हैं, उन्हें सभी फ़ार्मेसियों में बिल्कुल एक ही क़ीमत पर बेचा जाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement