
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली के सलोन क्षेत्र स्थित कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, करहिया बाजार में प्रबंध समिति चुनाव को
लेकर विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता आनंद कुमार सिंह ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए लगाए गंभीर आरोप जिला अधिकारी ने दिए जांच के आदेश शिकायतकर्ता आनंद सिंह ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को विद्यालय समय में छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकालकर, जिला विद्यालय निरीक्षक के चुनाव स्थगन आदेश के बावजूद कथित रूप से फर्जी चुनाव कराया गया। शिकायत में प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कथित प्रबंधक सहित अन्य लोगों पर नियमों के उल्लंघन, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा संस्था की संपत्ति पर कब्जे की साजिश के आरोप लगाए गए हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच और एफआईआर की मांग की गई है।


