मानस मंडली प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम – गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, जांजगीर में जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा, 4 अप्रैल, 2022/ छत्तीसगढ़  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ राम सुंदर दास ने कहां की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम, खंड, जिला और राज्य स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कराकर भारतीय संस्कृति परंपरा और जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
    वे आज जांजगीर के डाइट में जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
 शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती  यनिता चंद्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शांकभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य जयाकांता राठौर, कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
     अपने उद्बोधन में डॉ राम सुंदर दास ने आगे कहा कि यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के आयोजन जिले के शिवरीनारायण में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवधा रामायण की संस्कृति हमारी परंपरा रही है चैत्र प्रतिपदा में राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता में चयनित मंडली को राज्य स्तर पर शिवरीनारायण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली मंडली को पांच लाख एक सौ एक रूपये, द्वितीय तीन लाख एक सौ एक रुपए और तीसरा स्थान पाने वाली टीम को दो लाख एक सौ एक रुपए का पुरस्कार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा 10 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा।
      विशिष्ट अतिथि शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मानस मंडली प्रतियोगिता के आयोजन से मानस की गंगा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति का हम सबको पालन करना चाहिए।
     कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि जिला स्तर पर चयनित मानस मंडली को शिवरीनारायण में 8, 9, 10 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले की मानस मंडली इस प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें और प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने का गौरव हासिल करें। उन्होंने जांजगीर जिले की मंडली को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
     कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयाकांता राठौर ने भी संबोधित किया।
     ज्ञातव्य है कि जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में जिले की 9 मानस मंडलियां भाग ले रहीं हैं। जांजगीर जिले का प्रतिनिधित्व करने मंडली चयन के लिए निर्णायक मंडल में सर्वश्री राम गोपाल राठौर, महेश राठौर, रामगोपाल गौरवा, छेदी लाल यादव, तोरण राठौर और प्रमोद पांडे शामिल है।
     प्रतियोगिता का शुभारंभ कावेरी यादव शिवरीनारायण की मंडली के प्रदर्शन से हुआ। उनके उत्कृष्ट गायन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव और श्री सतीश सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू ने किया। इस अवसर पर, गणमान्य नागरिक, विकास खंडों से आईं मानस मंडलियां,मानस प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित

Mon Apr 4 , 2022
सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि सोमवार को यस डी ग्लोबल पब्लिक स्कूल भगवान पुर ,मदियापार में सत्र 2021/22 वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान बच्चो […]

You May Like

advertisement