मण्डलायुक्त ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

फरियादियों की समस्यायें सुनीं, मौके पर किया निस्तारण

      आज़मगढ़ 5 जनवरी — मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर गौरव कुमार आम जन से उनकी समस्यायें सुन रहे थे। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने दोनों अधिकारियों से सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं उसके निस्तारण आदि के सम्बन्ध में जानकारी के उपरान्त स्वयं उपस्थित कई फरियादियों से उनकी समस्यायें सुनीं तथा मौके पर ही कतिपय शिकायतों का निस्तारण किया। मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों में अधिकांश भूमि विवाद से सम्बन्धित थे, जबकि विकास एवं आपूर्ति विभाग, नगर निकाय आदि विभागों से सम्बन्धित प्रकरण भी प्रस्तुत किये गये। उन्होंने रानी की सराय के अन्तर्गत एक गाॅंव के कोटेदार की पूर्व में हुई मृत्यु के उपरान्त जमानत धनराशि लम्बित पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को प्रकरण तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर द्वारा वरासत दर्ज किये जाने एवं तालाब पोखरी को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने का जो अभियान चलाया जा रहा है उसके तहत सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त टीमों को भेजा जायेगा, जो अभियान के तहत कार्यवाही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में चल रही चकबन्दी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के सम्बन्ध में मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जायेगा तथा उसकी जाॅंच कराकर समुचित कार्यवाही की जायेगी।

      सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 99, विकास के 6, पुलिस के 9 तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित 9 प्रार्थना पत्र सम्मिलित थे। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त, अपर जिालधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर गौरव कुमार, तहसीलदार ने मौके पर 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि के अन्दर अनिवार्य रूप से निस्तारित हो जायें। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हों, उसके समयबद्ध निस्तारण में पूरी गंभीरता दिखाई जाये, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस की विश्वसनीयता को बनाये रखते हुए आम जन की समस्याओं का समय से निस्तारण हो सके और उन्हें अनावश्यक रूप से भाग दौड़ से बचाया जा सके।

——————–

निर्माण कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक 6 जनवरी को

      आज़मगढ़ 5 जनवरी — मण्डल के जनपदों में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समाीक्षा बैठक 6 जनवरी को मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में अपरान्ह 4.00 बजे आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या अमजद अली अन्सारी ने बताया कि उक्त समीक्षा बैठक में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ ही 50 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों से सम्बन्धित कार्यदायी विभागों के अधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से पूर्ण विवरण के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दलित नेता को ट्रेक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले दोषियों पर किया पर्चा रद्द हुआ तो बजरंगदल हिंदुस्तान करेगा भूख हड़ताल : गुप्ता-

Tue Jan 5 , 2021
दलित नेता को ट्रेक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले दोषियों पर किया पर्चा रद्द हुआ तो बजरंगदल हिंदुस्तान करेगा भूख हड़ताल : गुप्ता-(मामला होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद के घर हुड़दंड व दलित नेता को ट्रेक्टर से कुचलने के प्रयास का)मोगा 5 जनवरी (शालीन शर्मा ,जिला संवाददाता, मोगा) -आज बजरंग […]

You May Like

advertisement