आम फल बहार नीलामी 25 अप्रैल को डोड़की में

जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022/ सहायक संचालक, उद्यान ने जिले के सभी फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित कर कहा है कि सहायक संचालक उद्यान कार्यालय जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी -डोड़की विकासखण्ड सक्ती के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 25 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फल बहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी – डोड़की विकासखण्ड सक्ती पर आकर कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि 3 हजार रूपए नगद जमा कर आम फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कचंदा के आम फल बहार की नीलामी 26 अप्रैल को

Thu Apr 21 , 2022
जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022/ सहायक संचालक उद्यान ने फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी – कचंदा विकासखंड जैजैपुर के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 26 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो […]

You May Like

advertisement