मनीष श्रीकांत ने भूगोल में स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल कर प्राप्त किया गोल्ड मेडल

जांजगीर चाम्पा, 23 अप्रैल, 2022/ जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पुटपुरा के शासकीय अधिवक्ता एम.एल. श्रीकांत के पुत्र मनीष श्रीकांत ने वर्ष 2021 में आयोजित एम.ए. भूगोल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया है।

21 अप्रैल को बहतराई के इंडोर स्टेडियम में आयोजित अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर के भव्य दीक्षांत समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति एम.के.वैकेंया नायडू, छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल अनुसूईया उइके एवं छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल द्वारा डबल गोल्ड मेडल अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्ण मंडित पदक एवं स्व. नीलकंठ कमलेश एवं स्व. श्रीमती फूल बाई कमलेश स्मृति स्वर्ण मंडित पदक पहनाकर व पदक प्रमाण पत्र एवं मास्टर ऑफ आर्ट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि प्रारंभ से मेधावी मनीष श्रीकांत ने सत्र 2013 में आई.टी.आई. ट्रेड- डी. सी. एम. में सरगुजा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था एवं एम. एस.सी. जंतु विज्ञान(72.34%) एवं बी.एड.(79.20%) में भी महाविद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित कर चुके हैं। इसके अलावा पी.जी.डिप्लोमा इन योग (72%) प्राप्त कर अध्ययन केंद्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कई विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित कर चुके मनीष श्रीकांत इस इस वर्ष एम.ए. एजुकेशन (शिक्षा) के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। एम.ए. एजुकेशन पूर्व में इन्होंने 82.30% अर्जित किया था। वर्तमान समय मे छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे मनीष श्रीकांत दो बार मुख्य परीक्षा में शामिल हो चुके हैं।


सूर्याश शिक्षा उत्थान समिति परिवार में हर्ष  


मनीष श्रीकांत को स्वर्ण पदक से विभूषित के जाने पर सूर्याश शिक्षा उत्थान समिति परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभेच्छा प्रकट किया है। सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इससे जांजगीर जिले के साथ सूर्यवंशी समाज भी गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि से छात्र छात्राएं प्रेरित होकर पंच परमेश्वरों के दिखाए गए मार्ग पर चलकर उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर समाज में अपना अलग स्थान बनाएंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व वेलविशर फाउंडेशन संस्था जांजगीर द्वारा कोरोना संक्रमण के दौर में बेहतर कार्य करने वाले 16 वॉलिंटियर्स सम्मानित

Sat Apr 23 , 2022
जांजगीर चाम्पा, 23 अप्रैल, 2022/ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व वेलविशर फाउंडेशन संस्था जांजगीर द्वारा बीते 5 माह से कोरोना काल के दौरान सामाजिक संस्था में जुड़कर समाज में बेहतर कार्य करने वाले 16 वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा वॉलिंटियर […]

You May Like

advertisement