मनोहर मोर्चा के संस्थापक सुभाष ढींगड़ा ने दिलाया सेवानिवृत कर्मचारियों को उनका सम्मान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
पैंशन की लंबित मांग पूरी होने पर सेवानिवृत कर्मचारियों ने जताया आभार।
हिसार :- मनोहर मोर्चा के संस्थापक सुभाष ढींगड़ा ने हरियाणा कृषि विवि. व लुवास विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों की 16 साल से लंबित पेंशन को शुरू करवाकर उन्हें उनका सम्मान दिलाया है। लंबित मांगे पूरी होने पर इन सेवानिवृत कर्मचारियों ने सुभाष ढींगड़ा व मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल, बुक्के व स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया।
इन कर्मचारियों का कहना है कि कुल 375 से 400 कर्मचारी है, जिनका पैंशन का केस पिछले 15-20 साल से लंबित पड़ा था। इसके लिए ये कर्मी लगातार चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान मनोहर मोर्चा के संस्थापक सुभाष ढींगड़ा के समक्ष उन्होंने अपना समस्या रखी तो सुभाष ढींगड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, एसीएस टीवीएन प्रसाद, हरियाणा कृषि विवि. के कुलपति प्रो. समर सिंह व लुवास के कुलपति डा. गुरदियाल सिंह से लगातार संपर्क साधकर इस समस्या का हल करवाया। इससे सेवानिवृत कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसके लिए उन्होंने दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा व अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया है।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. पानू, डॉ. सेवक राम गोयल, डॉ. सुदेश गांधी, डॉ. दीप पूनिया, डॉ. वीना जैन, श्रीमती किरण कपूर, डॉ. एस. के. जैन, नरेश महता, भूपेंद्र पाहवा, अशोक गांधी, डॉ. ए.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे।