यज्ञ से बनता मनुष्य का जीवन मंगलमय : हरिओम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

थीम पार्क में अरणी मंथन से आरंभ हुआ 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर :
मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश-हरिद्वार द्वारा शुक्रवार को थीम पार्क में 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ आरंभ हुआ। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रबंधक कुलदीप शर्मा गोल्डी ने बताया कि संरक्षक हरिओम जी महाराज के संरक्षण एवं महामंडलेश्वर डा. प्रेमानंद के मार्गदर्शन में 1 नवंबर तक चलने वाले लक्षचंडी महायज्ञ का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी व मुख्य यजमानों द्वारा अरणी मंथन से अग्नि प्रज्जवलित करके किया गया। शुभारंभ दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक पवन जिंदल, बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक रमेश दलाल, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुरुक्षेत्र नगर संघ चालक विजयंत बिंदल, जिला कार्यवाहक हरीश शर्मा व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य के.सी. रंगा सहित अन्य मुख्य यजमानों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ संरक्षक स्वामी हरिओम महाराज ने इस महायज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि गीतानगरी कुरूक्षेत्र में यज्ञ से मनुष्य का जीवन मंगलमय बनता है। संक्रामक रोग नष्ट होते हैं। शत्रु पर विजय प्राप्त की जाती है। प्रत्येक असंभव कार्य भी संभव होते हैं एवं यज्ञ से ही मनुष्य आरोग्य, विद्या, कीर्ति और यश प्राप्त करता है। यज्ञ की महत्ता केवल आध्यात्मिकता ही नहीं बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्त्व भी है। यज्ञ से उत्पन्न होने वाले तत्त्व वायुमंडल में फैल जाते हैं और वायु में विद्यमान असंख्य रोग किटाणु यज्ञ तत्त्वों के सम्पर्क में आते ही सहज रूप से नष्ट हो जाते हैं।
यज्ञ का ये है शैड्यूल
22 अक्तूबर से 1 नवम्बर
सुबह 7 से 10 बजे – यज्ञ
दोपहर 1 से सायं 4 बजे यज्ञ सायं 5 से 7 बजे – कथा / प्रवचन
रात्रि 7 से 9 बजे – आरती।
1 नवम्बर को पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ यज्ञ सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर विकास दास महाराज मोहड़ा धाम, स्वामी रोशनपुरी , लक्षचंडी महायज्ञ की व्यवस्था में जुटे कार्यकत्र्ता अशोक शर्मा, राजेश मौदगिल, पंडित सतपाल द्विवेदी, आशुतोष गोस्वामी, राजकुमार वत्स, राहुल तंवर एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा सोनीपत, हरीश अरोड़ा, धर्मेन्द्र सचदेवा, कंवरपाल शर्मा, अनिल देवगण, भागवत दयाल शर्मा, लेखराज सचदेवा, दीपक सचदेवा, सुरेन्द्र शर्मा, मुनीष राव, विनीत कवातरा, दीपक चौहान, राज सिंह मलिक, लवकुश पंडित, डॉ. महेश तनेजा, दीपक शर्मा, कमल शर्मा, कृष्ण दहिया सिसाना, राजीव सैनी, विजेंद्र सिंह, अनिल डागर, ईश्वर शामड़ी आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मौसम अलर्ट!

Fri Oct 22 , 2021
साग़र मलिक देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन शनिवार से यह फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, आज यानी शुक्रवार को प्रदेश में आमतौर पर मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में बीते रविवार […]

You May Like

advertisement