कारगिल विजय दिवस पर कारगिल योद्धा सूबेदार राम सिंह सहित कई को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को कारगिल युद्ध विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन कैंट स्थित कारगिल चौक पर किया गया। युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्ध में विजय पताका फहरा कर लौटे बहादुर जांबाज सिपाही सूबेदार राम सिंह सहित कई फौजियों को सम्मानित किया गया। जिनमें कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी,कैप्टन राम लाल,सूबेदार अनिल सक्सेना, सूबेदार सुंदर लाल,धनंजय शर्मा, प्रमोद उपाध्याय रहे।सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम के अतिथि कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल,अति विशिष्ट अतिथि कर्नल के.बी.पंत और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया।कार्यक्रम का प्रारंभ मधु वर्मा ने ऐ मेरे वतन के लोगों से किया। मुख्य अतिथि अतिथि संजीव अग्रवाल ने कहा कि हमने देश के बहादुर जवानों की निर्भीकता के कारण कारगिल फतेह किया। कर्नल पंत ने कहा कि कारगिल युद्ध में जिन जवानों ने अपनी जान गवां दी उनको देश नमन करता है। विशिष्ट अतिथि इतिहासकार रणजीत पांचाले ने कहा कि 27 वर्ष पहले कारगिल युद्ध जीतकर दुनिया में हमारा सिर गर्व से ऊंचा हुआ। समानित होने वाले सूबेदार राम सिंह ने भी कारगिल से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कारगिल युद्ध जीतने के लिए हमें कई बड़ी-बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ा।सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,सुरेश बाबू मिश्रा,डी.डी. शर्मा, मुकेश सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, कमल भाटिया, संध्या भाटिया,डा.अतुल कुमार वर्मा,सत्येंद्र सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना,बिपिन गर्ग,मधु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन एवं पूरनपुर रेलवे स्टेशन से अलग -अलग दिशाओं को नई रेल गाड़ियां चलने के लिए लिए हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Mon Jul 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली :पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन पर आज आयोजित समारोह में माननीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री बी. एल. वर्मा तथा पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय वाणिज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement