जैन धर्म के तपस्या में कई लोग हुए शामिल
फारबिसगंज(अररिया) से मो माजिद
फारबिसगंज के तेरापंथ भवन परिसर में शुक्रवार को साध्वी डा. पीयूष प्रभा के सानिध्य में तपस्या के प्रात्याख्यान में जैन धर्म के कई अनुयायी शामिल हुए।इसी क्रम में अमित सेठिया ने ग्यारह का, अंकित मरोठी ने नौ का, नीलम बोथरा एवं खुशी मरोठी और आकाश गोठी ने अटठाई तप का प्रत्याख्यान किया। तपस्या प्रात्याख्यान के दौरान साध्वी डा. प्रभा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्यायख्यान का नजारा अपने आप में निराला होता है। जन-जन को प्रेरित करने वाला होता है। तपस्वीयों को साध्वी श्री जी ने तप का प्रत्याख्यान करवाया और कहा तेरापंथ धर्मसंघ में अनेक साधु – साध्वी व श्रावको ने विशिष्ट तप किए हैं। साथ ही विशिष्ट साधना की है। भादव के महीने में तपस्या करके भाई बहन अपने तन मन को तपा रहे हैं। आत्मा को उज्जवल बना रहे हैं। पर्युषण महापर्व का शुभारंभ आज से हो गया है। इन आठ दिनों में हर श्रावक स्वयं को धर्माराधना में लगाए। रात्रि भोजन का त्याग, मनोरंजन साधनों से दूर रहकर सामायिक, जप, ध्यान, तप करके आत्मरंजन किया जाना चाहिए। कर्मों को हल्का करने का विशिष्ट अवसर आया है। ग्यारह वर्षों बाद मिले चातुर्मास का लाभ अधिकाधिक लेकर अपने जीवन को धन्य बनाए। उन्होंने कहा कि तपस्वीयों ने अपने तन मन को तोल कर, संकल्प को दृढ़ करके तप के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाते रहेंगे। तप अनुमोदन में सभा अध्यक्ष निर्मल मरोठी, तेयुप अध्यक्ष आलोक सेठिया, महिला मंडल मंत्री समता दुग्गड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रभा सेठिया, डागा परिवार, मरोठी परिवार, बोथरा परिवार , सेठिया परिवार ने गीत व्यक्त प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संयोजन साध्वी दीप्तियशा जी ने किया। सभी संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया। जिस का संयोजन बंटी राखेचा ने किया।