प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कुरुक्षेत्र को बाईपास के रूप में जीवन रेखा देने पर बहुत-बहुत आभार : नायब सिंह सैनी

ज्योतिसर से शुरू गांव किरमच,अमीन होकर मथाना तक 27.9 किलोमीटर का निकलेगा बाईपास।
कुरुक्षेत्र बाईपास नेशनल हाईवे 44, स्टेट हाईवे 6 और एमडीआर 119 को जोड़ेगा।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बहुत बहुत आभार और धन्यवाद है, जिन्होंने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को बाईपास देकर एक जीवन रेखा की सौगात देने का काम किया है। कुरुक्षेत्र के लिए यह बाईपास नहीं बल्कि सडक़ मार्ग पर बहुत बड़ी राहत है, जिसका लंबे समय से कुरुक्षेत्र के नागरिकों को इंतजार था। लंबे समय के इंतजार के बाद बाईपास बनाने की घोषणा से कुरुक्षेत्र के नागरिकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को 27.9 किलोमीटर लंबी बाईपास परियोजना की सौगात मिली है। यह बाईपास कुरुक्षेत्र के दक्षिणी भाग से होकर निकाला जाएगा जो कुरुक्षेत्र पिहोवा मार्ग पर ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर स्टेट हाईवे नंबर 6, एमडीआर-119, किरमच रोड, अमीन रोड व नेशनल हाईवे -44 को जोड़ता हुआ गांव मथाना (स्टेट हाईवे-6) पर समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस परियोजना से ना केवल पिपली चौक पर ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि कुरुक्षेत्र शहर को जाम से स्थायी राहत मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली- यमुनानगर-हरिद्वार समेत पंजाब व कैथल की ओर यातायात और भी आसान व सुरक्षित हो जाएगा। ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से कुरुक्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश व रोजगार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बाईपास केवल एक परियोजना नहीं बल्कि हमारी ट्रिपल इंजन वाली सरकार की विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू की तैयारी, ग्लोबल जॉब मार्केट में हिस्सेदारी

Sat May 30 , 2026
समीक्षा बैठक में कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू के सभी प्रोग्राम वर्ल्ड जॉब मार्केट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 मई : श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी ग्लोबल जॉब मार्केट में हिस्सेदारी की रणनीति पर काम कर रही है। जर्मन और […]

You May Like

Breaking News

advertisement