मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 318 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 318 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न_

विधायक सलोन व सीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होकर नव वैवाहिक जोड़े को दिया आशीर्वाद

रायबरेली, 13 नवम्बर 2025
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड सलोन के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 318 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड सलोन 70, छतोह 90, डीह 134, न०पं० सलोन 09, न०पं० नसीराबाद 06 एवं न०पं० परशदेपुर 09 जोड़े सम्मिलित रहे।
सामूहिक विवाह में मा० विधायक सलोन व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, आभूषण (चांदी की पायल, बिछिया) डिनर सेट, ट्रॉली बैग आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मा० विधायक सलोन ने वर-वधुओं को आर्शीवचन देते हुए कहा कि आज आप अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप सभी को बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि ऐसे गरीब व निर्धन परिवार जो शादी विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका भी विवाह समारोह सम्मानपूर्वक, परम्परागत व धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हो सके, इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रारंभ किया गया है, जिसके क्रम में आज यहां भव्य आयोजन किया गया है, इस आयोजन में 318 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने कहा कि आज के इस आयोजन में 318 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है, यह शासन की प्राथमिकता की महत्वपूर्ण योजना है।
इस मौके पर परियोजना अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली कॉलेज में खेल भावना के साथ सम्पन्न हुए फुटबॉल और बैडमिंटन फाइनल

Fri Nov 14 , 2025
शिब्ली कॉलेज में खेल भावना के साथ सम्पन्न हुए फुटबॉल और बैडमिंटन फाइनल शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में फुटबॉल टूर्नामेंट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए। बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement