आज़मगढ़: नाम बदल कर की शादी,एक बच्चा के बाद घर से निकाला

आजमगढ़। जनपद की कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी जो शादी समारोह में वेटर का काम करती थी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप आरोप लगाया कि एक गेस्ट में शादी समारोह में काम करने के दौरान एक अरूण नामक लड़के से भेंट हुई जिसने उसे अपनी कैटरीन कम्पनी काम करने के लिए कहा और कहा कि वह उससे यहां से अधिक पैसे देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उसे जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब पीड़िता द्वारा इस बावत हस्तक्षेप किया गया तो उक्त युवक द्वारा उसे बरम बाबा स्थान पर लेकर उससे शादी कर ली गयी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जब पीड़िता ने अपने पति अरूण से ससुराल जाने जिद की तो वह उसे अपने साथ लेकर अपने घर गया। घर जाने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी द्वारा उसका विरोध किया गया। जब युवक द्वारा यह कहा गया कि हमारे धर्म में चार पत्नियों को रखने का रिवाज है। उक्त युवक द्वारा यह बात सुनकर पीड़ित दंग रह गयी। तब उसे यह पता चला कि अरूण हिन्दू धर्म को नहीं मानता बल्कि मुस्लिम धर्म को मानता है। घरवालों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद उक्त युवक उसे लेकर निजामाबाद में एक किराये के मकान में रहने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसके माता-पिता को यह पता चला कि अरूण हिन्दू नहीं मुसलमान है तो उसके माता-पिता ने भी पीड़िता से नाता तोड़ लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके कमरे पर उसके पति के भाई आये और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। जब पति द्वारा उसे यह बता बताई गई तो उसने तलाक देने की बात कह उससे चुप रहने को कहा। इस दौरान वह गभर्वती हो गयी। पति द्वारा उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। इसका विरोध करने पर पति द्वारा उसका सारा गहना व कैटरिंग में काम कर कमाये गये पैसे भी छीन लिये गये। पुनः फिर पति के दूसरे बड़े भाई द्वारा कमरे पर आकर उसके साथ बलात्कार किया गया। जब पीड़िता ने अपने पति इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही गयी तो उसके पति द्वारा अपने घर वालों को सूचना दे दी गयी। उसके बाद पति के घर से उसके परिवार वाले आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर कट्टे से फायर कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गयी। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके परिवार वालों ने आकर उसकी जान बचाई। पीड़िता ने इस बावत पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਨੈਸ਼ਨਲ ਹੈਲਥ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ 34ਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪਿੱਟ ਸਿਆਪਾ:ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ

Mon Dec 20 , 2021
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 20 ਦਸੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਐੱਨ ਐੱਚ ਐੱਮ ਇੰਪਲਾਈਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ 34ਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹੈਲਥ ਮਿਸ਼ਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨਣ ਬਾਬਤ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਪਿੱਟ ਸਿਆਪਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement