दहेज से परेशान ग्रह कलेश के चलते विवाहिता ने लगाई छलांग

दहेज से परेशान ग्रह कलेश के चलते विवाहिता ने लगाई छलांग
✍️, कन्नौज संवाददाता अवनीश तिवारी
कस्बा के रामगंगा निकली गंग नहर पुल से विवाहिता ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रास्ते से गुजर रहे लोगों को जानकारी होने पर समय से पहले ही नहर में छलांग लगा कर विवाहिता को बाहर निकाला गया। जानकारी होते ही नहर पुल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख मे भर्ती कराया । जहां पर समय से उपचार होने से विवाहिता की जान बच गई। शीलू उम्र 25 वर्ष पुत्री रामवक्स निवासी ग्राम उमरैन आशालता बाद थाना बिशुनगढ़ जनपद कन्नौज। शीलू की शादी करीब 5 वर्ष पहले मनोज पुत्र राकेश निवासी जनपद एटा से हुई थी। वर्तमान समय मे मुकुंदपुर दिल्ली मे थी। ससुराल के लोग आए दिन विवाहिता को दहेज की मांग कर परेशान करते थे । विवाहिता ग्रह कलेश के चलते काफी परेशान रहती थी । कुछ दिन पहले मायके आई हुई थी । दहेज से परेशान ग्रह कलेश के चलते विवाहिता ने निचली गंगा नहर में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया ।आवागमन कर रहे लोगों का तांता लग गया। किसी तरह नहर में कूदकर लोगों ने विवाहिता को सकुशल बाहर निकाला। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई कहावत सिद्ध हुई। मारने वाले से बचाने वाला बड़ा कहा गया है। विवाहिता की छलांग लगाते ही लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई वह इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। समय से उपचार होने से विवाहिता की जान बच गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बैक डोर भर्ती की आंच में झुलसने के बाद अब डैमेज़ कंट्रोल में लगे सीएम धामी,

Wed Aug 31 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी किचन केबिनेट और चांडाल चौकड़ी के लपेटे में इस कदर उलझ गए कि अब उन्हें डैमेज कंट्रोल के लिए विधायकों को लगाना पड़ रहा है। भर्ती घोटाले में पुष्कर सिंह धामी के को osd/ PRO और उनके परिजनों के नाम सामने आने […]

You May Like

advertisement