गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी में चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को श्रद्धा से मनाया

गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी में चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को श्रद्धा से मनाया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा फौजी कॉलोनी की ओर से गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों का शहीद दिवस मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में गुरुग्रंथ साहिब जी की हजूरी में साध संगत ने अरदास की। साध संगत को संबोधित करते हुए हिन्दू सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि साहिबजादो की राष्ट्रभक्ति और धर्मनिष्ठा सदैव हर भारतवासी को राष्ट्र व संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देती रहेगी। साहिबजादो ने छोटी उम्र में मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादो की शौर्यगाथा हमारी धरोहर है। श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना सारा परिवार समाज के लिए बलिदान दिया, जो हमारे लिए प्रेरणा है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए और अपने देश व समाज में अच्छे कार्य करे। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा बनाकर रखे और अपनी संस्कृति को याद दखे। इस अवसर पर संगत को दूध व बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान संजीव सिंह सन्नी, उप प्रधान गुरचरण सिंह, महामंत्री कुलवंत सिंह भट्टी, सह सचिव सुरेंद्र छिंदा, कैशियर लखविंद्र सिंह लक्खा, संरक्षक सुखविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत कौर, बलबीर, करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, शीतल सिंह, गौरा, मोहन सिंह खालसा, हरचरण सिंह व अन्य साध संगत ने सेवा की।
प्रसाद वितरित करते सेवादार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थाण्वीश्वर महादेव मन्दिर थानेसर के संचालक महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी पश्चिम विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्राप्त होगा सान्निध्य

Fri Dec 29 , 2023
स्थाण्वीश्वर महादेव मन्दिर थानेसर के संचालक महंत श्री बंसी पुरी जी महाराज का भी पश्चिम विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्राप्त होगा सान्निध्य। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कथा का 31 […]

You May Like

advertisement