मैसी ने किया डा.मुनीश गुप्ता को सम्मानित

मैसी ने किया डा.मुनीश गुप्ता को सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ प्रतिभावान लोगों को प्रोत्साहित करती है मैसी।

कुरुक्षेत्र, 19 जुलाई: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की प्रमुख संस्था महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) जरूरतमंद एवं आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को शिक्षित करने का कार्य ही नहीं कर रही है बल्कि समाज में सेवा कर रहे प्रतिभावान लोगों को प्रोत्साहित भी कर रही है।
मैसी के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के सदस्य एवं रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष. बी.बी.जिंदल ने विर्क हॉस्पिटल के डा.मुनीश गुप्ता को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों डा.गुप्ता को महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के 29 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में जिन्दल संस्था की ओर प्रतिभाशाली डा. गुप्ता से मुलाकात करके उन्हें सम्मान दिया गया। डा. गुप्ता ने आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षित करना वास्तव में बहुत पुण्य का कार्य है।
इसी के साथ बी.बी. जिंदल ने बताया कि रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की अगली बैठक अब सीनियर सिटीजन दिवस पर 21 अगस्त को होगी। जिसमें संस्था एवं समाज के अति वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
डा.मुनीश गुप्ता को सम्मानित करते हुए बी.बी. जिंदल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू अपने सम्बन्धित कॉलेजों में सभी प्रावधानों के साथ एनईपी-2020 लागू करने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed Jul 19 , 2023
केयू अपने सम्बन्धित कॉलेजों में सभी प्रावधानों के साथ एनईपी-2020 लागू करने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में एकेडमिक कांउसिल की 125 वीं बैठक सम्पन्न। कुरुक्षेत्र, 19 जुलाई : कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement