मिलक में टायर फैक्ट्री में भीषण धमाका, चार मजदूर झुलसे

मिलक में टायर फैक्ट्री में भीषण धमाका, चार मजदूर झुलसे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गैस कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी, सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोतवाली मिलक क्षेत्र के ऐनजखेड़ा गांव स्थित एक टायर बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक गैस कंप्रेसर फट गया। जोरदार धमाके के साथ लगी आग में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान श्याम (18) निवासी दीनपुर, थाना शहजादनगर, बुद्धसेन (27) निवासी अलीगंज, बरेली, सिल्लू (38) निवासी अलीगंज, जिला बरेली और कल्लू (32) निवासी कासगंज के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि वे सभी फैक्ट्री में टायर निर्माण का काम कर रहे थे, तभी गैस कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और बताया कि फैक्ट्री के कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से फैक्ट्री प्रबंधन में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिलक में टायर फैक्ट्री में भीषण धमाका, चार मजदूर झुलसे

Sun Jan 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गैस कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी, सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफरकोतवाली मिलक क्षेत्र के ऐनजखेड़ा गांव स्थित एक टायर बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक गैस कंप्रेसर फट गया। जोरदार धमाके के साथ लगी […]

You May Like

advertisement