भीषण गर्मी में योग साधकों के लिए राहत बना मातृभूमि सेवा मिशन

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

भीषण गर्मी में योग साधकों के लिए राहत बना मातृभूमि सेवा मिशन

सचिव राकेश यादव ने साधकों को वितरित की जल बोतलें

सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा की प्रेरणा से राणा बेनी माधव पार्क स्थित शहीद स्मारक के निकट संचालित दैनिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में भीषण गर्मी के बीच योग साधकों के स्वास्थ्य संरक्षण की अनूठी पहल देखने को मिली। संस्था के सचिव राकेश यादव की ओर से नियमित योगाभ्यास करने वाले 30 साधकों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता की जल बोतलें वितरित की गईं।
संस्था की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में योगाभ्यास करने आने वाले साधकों के लिए पानी की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। इससे लोगों को योग करने में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
योग शिविर में डीके सिंह एवं अशोक सिंह के द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह द्वारा किया गया। संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। गर्मी के मौसम में योग साधकों के लिए पानी की व्यवस्था करना सराहनीय पहल है। उन्होंने इस कार्य के लिए राकेश यादव को धन्यवाद दिया। शिविर में इकाई के महामंत्री देवेंद्र मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, शिवांगी, सुमन देवी, माया देवी, पूनम सिंह, मनोरमा सिंह, देवतादीन, शिवचंद्र पाण्डेय, राममिलन, रणजीत सिंह, योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा, योग प्रशिक्षक राज अग्रहरी, और सौरभ, योगेंद्र मिश्रा, अजय सिंह, विनोद कुमार, संतोष यादव, रामकिशोर पाण्डेय, रवि सिंह, अमित गुप्ता एवं दीपक मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर आर्थिक मदद दिया

Mon May 18 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत समाजवादी पार्टी केशशिकांत शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर आर्थिक मदद दिया ग्राम अयासपुर डीही पोस्ट भूयेमऊ- श्री राजू पासी का घर भीसड़ आग से जल गया , राशन पानी गृहस्थी जल कर ख़ाक हो गई ऐसी स्थिति में हम अपने समाजवादी साथियों सहित पहुँच कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement