
लोकेशन लखनऊ
रिपोर्टर विपिन राजपूत
पुरुषोत्तम मास के महीने में मातृशक्ति न्यास की टीम पहुंची वृद्धाश्रम
जैसा कि हर महीने मातृशक्ति की टीम कुछ न कुछ करती
रहती है पुरुषोत्तम मास का महीना चल रहा है मातृ शक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी ने इस महीने भी आश्रम में जाकर अपनी मातृ शक्ति टीम के साथ बुजुर्गों को अपने हाथ से जलपान करवाया और उनकी मनपसंद नाश्ते का भी व्यवस्था किया मातृशक्ति न्यास की पूरी टीम ने बड़ी शिद्दत से बुजुर्गों को अपने हाथ से नाश्ता करवाया और उनके साथ समय भी व्यतीत किया उनका आशीर्वाद भी लिया इस नेक काम में तन मन धन तीनों से लगी रहे वरिष्ठ समाज सेविका रिचा तिवारी सौम्या पांडे और महिला योग शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका कुसुम पाठक और मातृशक्ति न्यास की समाजसेवी चंद्रकला सिंह पूनम अवस्थी कामाक्षी शुक्ला अलका सिंह संगीता यादव पिंकी शुक्ला रेनू गुप्ता गायत्री तिवारी अंजली गुप्ता यश उपाध्याय और ईशा त्रिपाठी यह सभी लोग बहुत ही खुश होकर इस नेक कार्य में लगे रहे मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी का कहना है कि जो सुकून जो आनंद बुजुर्गों की सेवा करने के बाद मिलता है शायद उसको शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है उनका कहना है कि अगर हम अपने समय में से कुछ थोड़ा-थोड़ा करके समय हर कोई बुजुर्गों को देता है तो वह समय और साथ उनके चेहरे की हंसी बन जाती है और खुशी बन जाती है निशि त्रिपाठी का कहना है कि ईश्वर उनको ऐसे ही शक्ति देता रहे ताकि वह हमेशा बुजुर्ग अम्मा और बाबूजी लोगों की सेवा करती रहे उन्होंने सारी मातृ शक्ति बहनों का दिल से आभार व्यक्त किया है और दिल से नमन किया है

