महापौर ने महामंडलेश्वर दयाराम जी महाराज के जन्मदिवस पर उन्हें उत्तरीय भेंटकर लिया आर्शीवाद

सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राम स्थली पहुंची मेयर ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन्न कार्यक्रम में की सहभागिता।

उत्तराखंड ऋषिकेश :- ब्रह्मपुरी राम तपस्थली पहुंची नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज के 71 वें जन्मदिवस पर उन्हें उत्तरीय ओढाकर उनका आर्शीवाद लिया। उन्होंने आश्रम में चल रही श्रीमद् गवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर कथा प्रवचन का बेहद भावपूर्ण श्रवण भी किया।
रविवार की दोपहर सनकादिक पीठ में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर एवं महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पहुंची महापौर ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि के महामंडलेश्वर हिंदू धर्म के रक्षक हैं। उनके निर्देशन में संत समाज धार्मिक उत्थान के लिए काम कर रहा है। धर्म की रक्षा केे लिए संत समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवत चर्चा से ही हम अपने बच्चों को संस्कार दे सकते हैं और अपने धर्म को बचा सकते हैं।उन्होंने कहा कि सभी को देश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत की रक्षा के लिए जुटना होगा। इस दौरान संत हठ योगी महाराज, विष्णुुुु दास महाराज, प्रमोद दाास महाराज, ईश्वर दास महाराज ,रवि शास्त्री, कथावाचक प. सतीश कौशिक, मनोज दिवेद्वी, शतीक कौशिक, उमेशानंद महाराज, प्रहलाद दास महाराज इत्यादि मोजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकनायक जयप्रकाश नारायण और अमिताभ बच्चन के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

Sun Oct 10 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 रक्त की आवश्यकता मानव जीवन को बचाने के लिए है सड़कों के लिए नहीं – डॉ. अशोक कुमार। कुरुक्षेत्र :- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्म दिन पर राष्ट्रपति पुलिस पदक […]

You May Like

Breaking News

advertisement