भागवत कथा की सार्थकता तभी जब अमल में लाई जाए : शुकदेवाचार्य

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हवन व भंडारे के साथ श्रीमदभागवत कथा संपन्न।

कुरुक्षेत्र,17 फरवरी : सन्निहित सरोवर स्थित प्राचीन श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में माघ मास के उपलक्ष्य में करवायी जा रही श्रीमद्भागवत क‌था हवन व भंडारे के साथ संपन्न हुई। कथाव्यास शुकदेवाचार्य ने श्री कृष्ण की कुरुक्षेत्र यात्रा, श्रीकृष्ण-उद्धव संवाद, भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरू और भागवत जी की शिक्षाएं विस्तार से बताई। मुख्य यजमानों जय कुमार शर्मा,अरुण शर्मा व वरुण शर्मा परिवार ने भागवत ग्रंथ पर पत्र-पुष्प-दक्षिणादि भेंट करके कथा को विश्राम दिया।कथाव्यास ने कहा कि जहां कही भी श्रीमदभागवत कथा का आयोजन होता है,वह स्थान एक तीर्थ का रूप ले लेता है।देवभूमि भारत की पवित्र माटी में जन्म लेकर भी जो इस पुण्यदायिनी कथा को श्रवण नही करते उनका जीवन व्यर्थ है।उन्होंने कहा कि कथा सुनना तभी सार्थक होगा जब उसकी शिक्षाओं पर भी अमल किया जाए। कथा समाप्ति पर सभी भक्तों ने व्यासपीठ की परिक्रमा करके आशीर्वाद लिया। यजमानों ने हवन में आहुतियां दी और भक्तों ने भंडारे में भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गायक मुरारी भार्गव द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए।भागवत आरती में आचार्य विनोद मिश्र, ज्ञानचंद शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, वीरभान शर्मा,प्रेम मदान, अजय ठाकुर, विजय ठाकुर, अनुराधा पाठक, सुषमा शर्मा व कुसुम गान्धी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भागवत पूजन में हिस्सा लेते यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के बायोकैमिस्ट्री विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीवी रमन के विज्ञान में योगदान को लेकर पांच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का हुआ शुभारम्भ

Thu Feb 17 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बायोकैमिस्ट्री विभाग में गुरूवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीवी रमन के विज्ञान में योगदान को लेकर पांच दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का शुभारम्भ हुआ। बायोकैमिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रंजन गुप्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement