कनौज: सड़क पर सुखाई जा रही मक्का ने ली एक की गई जान

सड़क पर सुखाई जा रही मक्का ने ली एक की गई जान

कन्नौज । शनिवार की सुबह बाइक पर सवार पति और पत्नी कन्नौज की ओर जा रहे थे।तभी सड़क पर फैली मक्का पर बाइक का पहिया चढ़ गया।जिससे बाइक फिसल गई।तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया।जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर विकास खंड के मोचीपुर गांव में करीब प्रातः10 बजे मधुपुर के रहने वाले साकिब पत्नी के साथ कन्नौज की ओर जा रहे थे।तभी मोचीपुर गांव के बाहर हनुमान मंदिर के निकट किसान सड़को पर मक्का सुखा रहे थे।उसी दौरान जब वह वहा से गुजरे तो बाइक का पहिया फैली हुई मक्के पर चढ़ गया।जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे महिला नीचे गिर गई।पीछे से आ रहे तेज रफ्तार से ट्रक भी महिला के ऊपर चढ़ गया।घटना को देखते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा।इतने में घटना से आक्रोशित लोगो ने ट्रक फूकने की योजना भी बना डाली।इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे परिजन ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा प्राथमिक उपचार शुरू हुआ।लेकिन कुछ ही देर के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते पति समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए चीर घर भेज दिया हैं।और ट्रक को हिरासत में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़: बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च, लोगों को सुरक्षा का दिलाया एहसास

Sat Jun 11 , 2022
बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च, लोगों को सुरक्षा का दिलाया एहसास । आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को कायम रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को बिलरियागंज थाना अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

advertisement