मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन ने शिमला में समारोह कर पत्रकारों को वितरित कीं एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसियां

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले – मुख्यमंत्री 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन देने पर सहमत।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान रहे विशिष्ट अतिथि।

शिमला 9 जून : पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर भारत के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय भुटानी की पहल पर प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह मंगलवार को शिमला स्थित होलीडे होम में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान प्रदेशभर के विभिन्न स्थानों से पत्रकारों ने शिरकत की और वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अश्विनी शर्मा, डॉ. शशि भूषण,अर्चना फुल, अनिल हेडली और डी आई पी आर सिंपल सकलानी सहित समाजसेवी गुरमीत सिंह अरोड़ा व बिमला ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों ने इस मौके पर मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को दस-दस लाख रुपए की निःशुल्क एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसियां वितरित की गईं। समारोह में पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, बीमा, पेंशन और बदलते मीडिया परिवेश में उनकी भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के स्वागत भाषण से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने संगठन के कार्यों की सराहना की और एसोसिएशन हिमाचल प्रभारी संजय भुटानी द्वारा मंच से रखे गए मांग पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन देने पर सहमत हैं व इस बारे घोषणा की जा सकती है। मांग पत्र में हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को हरियाणा व अन्य राज्यों की तर्ज पर पेंशन देने, सचिवालय में प्रेस रूम की व्यवस्था करने, पत्रकारों को कैशलेस हैल्थ मैडिकल की सुविधा देने और हिमाचल प्रदेश वेब पॉलिसी के अनुसार संपादकों को एक्रीडीटेशन देने की बात रखी गई।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह देशभर के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों को देखकर उन्हें यह महसूस हुआ कि नेताओं के लिए भी इसी प्रकार का कोई संगठन होना चाहिए, जो उनके सामाजिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा कर सके।उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती से पत्रकार कल्याण के लिए शुरू की गई इस मुहिम के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि संगठन द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए जो कार्य शुरू किए गए हैं, वे दूरगामी सोच का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान शांतिप्रिय राज्य के रूप में है और यहां पत्रकारों तथा प्रशासन के बीच बेहतर संवाद और सहयोग का वातावरण रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सामने आज अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के लिए बीमा और पेंशन योजनाओं को लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरी सरकार की प्राथमिकता पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है।
नरेश चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास उचित नहीं है।
शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि देश में अब तक किसी पत्रकार संगठन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए इतना व्यापक कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण है और ऐसे समय में मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन पत्रकारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को वास्तविक स्थिति का पता चलता है, जिससे व्यवस्था में सुधार संभव होता है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।
मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पत्रकारों को टर्म इंश्योरेंस, एक्सीडेंटल पॉलिसी, हेल्थ पॉलिसी तथा उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद पत्रकारों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के बीच पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। संगठन इसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है और भविष्य में देशभर में अपने दायरे का विस्तार करेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भुटानी ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आयोजित इस शानदार समारोह में आए अतिथियों एवं पत्रकारों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का रूप काफी बदल गया है और वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों को अपने पेशे के प्रति सतर्कता रखते हुए अपने कार्य को गंभीरता से करना है ताकि पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शासन व प्रशासन पत्रकारों को अपना दायित्व निभाने के लिए लिए काफी सुलभ व सुविधाजनक हैं।
समारोह में नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने घोषणा की कि किसी भी पत्रकार परिवार को आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर भी संस्था सहयोग करेगी। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने अतिथियों व पत्रकारों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में उज्ज्वल शर्मा, प्रीति, टीना ठाकुर,पराक्रम शर्मा, दीपा, दीपिका, पूजा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आगे आएं और उठाएं यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ : धर्मवीर सिंह

Wed Jun 10 , 2026
अब तक 915 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिल चुकी है 2.25 करोड़ रुपये की सहायता।अब विधवा, सिंगल मदर के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को भी दिया जा रहा है विशेष लाभ। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जून : शिक्षा के माध्यम से युवाओं के सपनों को साकार करने के उद्देश्य […]

You May Like

advertisement