![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220311-WA0045-1024x461.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220311-WA0044-1024x461.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
शिविर में की बीपी व शुगर के मरीजों की निशुल्क जांच।
कुरुक्षेत्र, 11 मार्च :- सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र शीला नगर के स्टाफ सदस्यों ने केक काटकर डिस्पेंसरी का दूसरा स्थापना दिवस मनाया। स्टाफ ने मरीजों को लड्डू वितरित किए। स्थापना दिवस के मौके पर डिस्पेंसरी में एक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बीपी व शुगर के मरीजों की निशुल्क जांच की गई। डिस्पेंसरी के स्थानीय अध्यक्ष एचसी मुंजाल ने बताया कि सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी निरंतर मरीजों की सेवा में तत्पर है। 11 मार्च 2020 को इसका शुभारंभ किया गया था। डिस्पेंसरी के दो वर्ष पूरे होने पर सभी स्टाफ और मेंबर बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में बहुत ही और सुविधाओं को इसमें जोड़ा जाएगा। सदस्य मनोज गाबा व जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभी मैंबरों ने निर्णय लिया है कि 20 मार्च रविवार को गांव अमीन की पंजाबी धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर डा. विष्णु दत शर्मा, डा. मनीष कुकरेजा, डा. दिलबाग सिंह, डा. लाविशा, हेमंत, हैप्पी, राजू, विजय, सुमन, कविता, अल्पना व काजल मौजूद रहे। एचसी मुंजाल ने बताया कि यहां हर महीने लगभग 5 हजार मरीज अपना इलाज कराते है और उन्हें दवाईया भी मुफ्त दी जाती है।
इसके अलावा लैब में सभी टेस्ट बाजार से आधे दाम में किए जाते है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को भी दो वर्ष पूरे हुए है। उन्होंने केंद्र के निर्देशक, अध्यापक और विद्यार्थियों को बधाई दी। मुंजाल ने बताया कि दो साल पहले यह केंद्र संगीत के साथ सबके आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया था और केंद्र अभी भी अपने उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है। अपने संस्थापक केंद्र सतयुग दर्शन ट्रस्ट, फरीदाबाद से निरंतर मार्गदर्शन के लिए केंद्र आभार व्यक्त करता है। यह केंद्र कुरुक्षेत्र वासियों को वाद्य, नृत्य, गायन और एरोबिक्स में कम शुल्क पर सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कर रहा है। केंद्र भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा, ऐसा भरोसा केंद्र दिलाता है।मरीज का बीपी चेक करते चिकित्सक।
केक काटकर डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र का स्थापना दिवस मनाते चिकित्सक व अन्य स्टाफ सदस्य।