कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा प्राईड ऑफ़ नेशन अवार्ड-2023 से सम्मानित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा प्राईड ऑफ़ नेशन अवार्ड-2023 से सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डा. आशीष अनेजा जनकल्याण की भावना से करते है जरूरतमंद रोगियों का रोगों से निवारण।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आरएसएसडीआई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर, डॉ. आशीष अनेजा को विभिन्न स्वास्थ्य निशुल्क कैंप लगाने तथा सामाजिक कार्यों में अहम योगदान के लिए कृष्ण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, न्यू दिल्ली द्वारा प्राइड ऑफ़ नेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि डॉ. अनेजा ने शहर व आसपास के गांव में समय-समय पर निःशुल्क अनेकों मेडिकल कैम्प का आयोजन करने, कई संस्थाओं को फ्री मेडिकल सेवाएं, रेड क्रॉस सोसायटी और पैनोरमा साइंस सेंटर में संचारी और गैर संचारी रोग पर व्याख्यान, कैंसर दिवस, विश्व गठिया दिवस, वर्ल्ड हार्ट डे व बदलते हुए मौसम को देखते हुए समय-समय पर लोगों को जागरूक करने एवं कैंप के दौरान मरीजों को मुफ्त में दवाइयों का वितरण करने तथा इसके अलावा कोविड जैसे मुश्किल समय में भी मरीजों व निरन्तर जरूरतमंदों की सहायता करके मानवता के कल्याण कार्यों में विशिष्ट योगदान दिया है जिसके लिए पहले भी डॉक्टर अनेजा को राष्ट्रीय सेवा सम्मान अवार्ड, हिंद आईकॉनिक अवार्ड, आईकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड जैसे अवार्ड से सम्मानित कि जा चुका है।
इस अवसर पर डॉ. आशीष अनेजा ने कार्यक्रम संयोजक राजेश चौहान, के. नीलिमा डीन भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट, श्री भीकाराम एडीएम वेस्ट, एसएचओ मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर संदीप पंवार साइबर क्राइम सोसायटी तथा वहां उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रष्ट अधिकारियों के चलते मेहनगर तहसील व थाने पर नहीं हो पा रहा है न्याय

Mon Mar 6 , 2023
भ्रष्ट अधिकारियों के चलते मेहनगर तहसील व थाने पर नहीं हो पा रहा है न्याय मेंहनगर तहसील परिसर में रोज प्रार्थना पत्र पड़ते हैं। और रोज किसी न किसी का निस्तारण भी किया जाता है। विवादित मामले रोज आते हैं और लेखपाल कानूनगो मिलकर जांच भी करते हैं। जमीनी विवाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement