विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में रोपित किए औषधीय पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में रोपित किए औषधीय पौधे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुलपति बोले, प्रकृति से जुड़ना ही सच्चा योग है,प्लास्टिक मुक्त कैंपस हमारा लक्ष्य।

कुरुक्षेत्र, 5 जून : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर, उमरी रोड और होम्योपैथी क्लीनिक परिसर में 40 औषधीय पौधे रोपे गए। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को ‘हरित योग’ थीम के अंतर्गत मनाया गया। कुलपति ने विद्यार्थियों से पौधरोपण करा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “प्रकृति से जुड़ना ही सच्चा योग है। आयुष प्रणाली का आधार ही प्राकृतिक चिकित्सा और जीवनशैली है, जिसमें पर्यावरण का संरक्षण अनिवार्य है। विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी माध्यम है। प्लास्टिक मुक्त कैंपस और हरियाली को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित भी किया।
प्लास्टिक रहित कैंपस बनाने पर फोकस।
कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि पिछले एक वर्ष से विश्वविद्यालय द्वारा प्लास्टिक रहित कैंपस बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है,जिसका सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह भी विश्वविद्यालय परिसर में सभी ने एकजुटता दिखाते हुए पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कुलपति सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर आयुर्वेद अध्यन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर वैद्य देवेंद्र खुराना, प्रोफेसर सुरेंद्र सहरावत, उप कुलसचिव विकास शर्मा, डॉ.विवेक, डॉ. आशीष नांदल, प्रोफेसर रविंद्र अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर सुमन, प्रो. सुनीति तंवर, प्रो. वैद्य सतीश वत्स, डॉ. कुलजीत कौर, डॉ. मगेश राजामणि, अधीक्षक राम निवास,पवन नांदल व चंद्र शेखर शर्मा समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश मैडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

Thu Jun 5 , 2025
आदेश मैडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हर पौधा भविष्य की सांस है इसलिए पर्यावरण को संभाल कर रखें : डा. गिल। कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कालेज एवं अस्पातल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ पौधारोपण कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement