कुरुक्षेत्र गीता जयंती पर्व पर रासलीला में दिखाई मीरा की भक्ति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,10 दिसम्बर : ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित रासलीला में शुक्रवार को मीराबाई और भीष्म प्रतिज्ञा इत्यादि प्रसंगों के मनोहारी दृश्य दिखाए गए।रासलीला में दूर-दूर से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण लीला के दर्शन किए। इन प्रसंगों के बीच-बीच में मयूर नृत्य और श्रीराधा-कृष्ण की रासलीला भी दिखाई गई। इस मौके पर स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्व को मार्गदर्शन दिखाने वाला तीर्थ है, इस पवित्र धरती पर अधर्म का नाश हुआ और धर्म की स्थापना हुई। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की विस्तृत जानकारी दी। रासलीला के मंच पर वृंदावन के कलाकारों ने बेहतर संवाद अदायगी के साथ मनोहारी दृश्य दिखाए। प्रत्येक दृश्य पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।इस अवसर पर ट्रस्टी सतीश मित्तल,मित्रसेन गुप्ता,प्रेम पाल शर्मा,सुशील शास्त्री व अनमोल बंसल और सहित अन्य मौजूद रहे।
ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित रासलीला में मंचन करते कलाकार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा संस्था तथा हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा हुआ गीता जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम और गीता पर संगोष्ठी का आयोजन

Fri Dec 10 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गीता जयंती पर स्कूली बच्चों के लिए किया गया साहित्य क्रिकेट।हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा 14 दिसम्बर तक पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई।अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रतिदिन होगी संगोष्ठी एवं पुस्तकों पर चर्चा। कुरुक्षेत्र, 10 दिसम्बर : हरियाणा ग्रंथ अकादमी एवं प्रेरणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement