मिले औलाद को दुख तो जो खुद रोती है मां

अतरौलिया, के भगतपुर गांव में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन संपन्न

अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय क्षेत्र के भगतपुर गांव में देर रात  कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक हरिलाल मौर्य ने किया। संचालन राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी राहगीर ने किया। कवि सम्मेलन में डॉ रवि आजमी, गीता त्रिपाठी, डॉक्टर ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी हरिराम मिस्र, हसमुख आर्यावर्त, राम दरस पांडे, हेमंत त्रिपाठी ,देव मणि त्रिपाठी ,आदि कवियों ने अपनी कविताओं से उपस्थित लोगों का मन मोहा।   कार्यक्रम की शुरुआत गीता त्रिपाठी द्वारा वर दे जननी जनमानस को वर दे से शुरू हुआ। तो सौरभ त्रिपाठी द्वारा मां की ममता का वर्णन करते हुए कहा कि मिले औलाद को दुख तो जो खुद रोती है वह है मां तो हरी राम मिश्र द्वारा देश उन्हीं का जो देश के लिए सीमा पर देते हैं सींस जो मूल नहीं मांगते। गीता त्रिपाठी द्वारा दीप सूत है अगर वर्तिका बेटियां के साथ साथ आए हुए अन्य कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से देर रात तक उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम के आयोजक अवकाश प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया ।इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, सुभाष चंद्र दुबे, जितेंद्र स्वर्णकार,  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।। अतरौलिया आजमगढ़ से वी वी न्यूज संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट,खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें, मोबाइल नंबर 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया। सीसीटीवी की निगरानी,और गहमागहमी तथा पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ पंचायत चुनाव का नामांकन

Wed Apr 7 , 2021
अतरौलिया। सीसीटीवी की निगरानी,और गहमागहमी तथा पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ पंचायत चुनाव का नामांकन विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि स्थानीय विकास खंड कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान पद,क्षेत्र पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सुबह 8:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया चालू […]

You May Like

advertisement