सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में जिला कुरुक्षेत्र के ब्राह्मण समाज को लेकर हुई बैठक।

सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में जिला कुरुक्षेत्र के ब्राह्मण समाज को लेकर हुई बैठक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

18 अप्रैल को हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में जिला का ब्राह्मण समाज होगा इकट्ठा।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा द्वारा ब्राह्मण आयोग गठन बारे होगा चिंतन मंथन।
दूसरे राज्यों के व विदेशों में बसे ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों का मिल रहा पूर्ण समर्थन।

कुरुक्षेत्र 16 अप्रैल :- आज सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला कुरुक्षेत्र में विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया ने की। इस बैठक में उन्होंने 18 तारीख को हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में होने जा रही जिला स्तरीय बैठक के लिए सभी से निवेदन किया और कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखें।
उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला एवम छात्रावास कुरुक्षेत्र नज़दीक सनिहत सरोवर में सभी श्रेष्ठ ब्राह्मण व संस्थाओं के पदाधिकारियों की मिटिंग बुलाई गई है जिसको हरियाणा प्रान्तीय ब्राह्मण सभा एवम वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित कई ब्राह्मण नेता संबोधित करेंगे जिसमे करनाल में राज्य स्तरीय ब्राह्मण महा सम्मेलन आयोजित करने पर विचार विमर्श किया जाएगा व
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनवाने के लिए विचार होगा।
करनाल में होने जा रहे ब्राह्मण महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए समाज के सभी ब्राह्मणों की आहुति अत्यंत जरूरी तभी ब्राह्मण कुल में जन्म लेना सार्थक हो पायेगा।
इस अवसर पर प्रयागराज कौशिक, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सुभाष शर्मा , एन के शर्मा,रविंदर शर्मा,यशपाल शर्मा,गुलशन शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र की बाणगंगा तीर्थ पर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित।

Fri Apr 16 , 2021
कुरुक्षेत्र की बाणगंगा तीर्थ पर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र दयालपुर :- कुरुक्षेत्र के बाणगंगा तीर्थ दयालपुर में माता बाला सुन्दरी मन्दिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।चैत्र शुक्ल राम नवमी को बुधवार […]

You May Like

advertisement