भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी की ओर से की गई मीटिंग:विनोद शर्मा

फिरोजपुर 18 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

गोवर्धन पीठ  पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज के  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प  के  लिए श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी की  सप्ताहिक संगोष्ठी फिरोजपुर छावनी के विभिन्न मंदिरों में सप्ताहिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ताकि जगत गुरु जी महाराज के विचारों को फिरोजपुर के हर कोने में पहुंचाया जा सके तथा लोगों का सनातन धर्म में विश्वास को मजबूत किया जा सके इस संदर्भ में श्री शनिदेव मंदिर  फिरोजपुर छावनी में दोपहर 3:00 बजे रविवार  17 अक्टूबर 2021 को   हुई। सदस्यों ने एकमत से जगत गुरु जी के अभियान में अपना  भरपूर योगदान देने के लिए  सहमति दी । आनंद वाहिनी की प्रधान के द्वारा बच्चों को छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं के द्वारा धार्मिक संदेश देने के प्रयास को सभी सदस्यों  सराहा। विजय शर्मा पुजारी श्री शनिदेव मंदिर जी  ने कहां की लोग  गरीबी के कारण ही धर्म परिवर्तन कर रहे हैं  गरीब वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए संस्था को आगे आना चाहिए। स्कूलों में संस्कृत की शिक्षा शुरू कराने के लिए संस्था को कोशिश करनी चाहिए। आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल जी ने सभी सदस्यों की राय तथा विचारों को एकत्रित करते हुए संस्था की ओर से कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया । भगवान जगन्नाथ की जय जय कार के साथ  संगोष्ठी समाप्त हुई इस अवसर पर प्रधान विनोद शर्मा ,सचिव सुनील शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा संदीप बंटी नरेश गोयल विकास , वेद, सुरेंद्र कुमार , मदन   उनियाल,  सत्येंद्र शर्मा,  मनीष पांडे  केशव तिवारी ,सुरेंद्र कुमार  आदि शामिल हुए

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर:अब गरीब का बच्चा भी बनेगा डॉक्टर- डॉ. रघु शर्मा

Tue Oct 19 , 2021
चिकित्सा मंत्री ने किया 22 चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण और 21 संस्थानों का शिलान्यास चिकित्सा एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि पिछले तीन सालों में राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा बेहद मजबूत हुआ है। राजस्थान में नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के बाद 30 जिले कवर […]

You May Like

Breaking News

advertisement