डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए हुई बैठक

डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए हुई बैठक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं के विस्तार में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना।
डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए 11 फरवरी को निवारसी में होगा भूमि पूजन।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि।

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों में जयराम शिक्षण संस्थाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि ऋषिकेश में स्थापित डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सी.बी.एस.ई. के परीक्षा परिणामों में परचम लहराने के बाद अब कुरुक्षेत्र के गांव निवारसी में भी अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए 11 फरवरी को निवारसी में विधिवत विद्वान ब्राह्मणों एवं संतों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य स्तिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाड़वा के विधायक मेवा सिंह करेंगे। कार्यक्रम में देश के विख्यात उद्योगपति ओ.पी. लोहिया एवं राम लाल गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की की याद में इंडो रामा सिंथेटिक इण्डिया लिमिटेड के अध्यक्ष एम.एल. लोहिया के सहयोग से 2007 में ऋषिकेश में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना हुई थी। स्कूल ने तेजी से विकास की बुलंदियों को हासिल किया। अब निवारसी में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना की जा रही है। सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से कुरुक्षेत्र के लोहार माजरा में भी विभिन्न शिक्षण संस्थान संचालित हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को निवारसी में होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पवन गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सुरेंद्र गुप्ता, डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल शिव सहगल, विवेक गुप्ता, एस.एन. गुप्ता, श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल, के.सी. रंगा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक इत्यादि मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं जिम्मेवारियां निर्धारित की गई।
बैठक में विचार विमर्श करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार के लिए 7 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Sat Jan 21 , 2023
वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार के लिए 7 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 21 जनवरी: आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार (2021-22) […]

You May Like

Breaking News

advertisement