राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभाग का बैठक सम्पन्न

जांजगीर - चांपा- 28/05/2023/ राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभागीय कार्यसमिति का बैठक सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में सम्पन्न हुआ । भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने किया । आहूत बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने किया । प्रदेश सचिव डा विनोद वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेन्द्र सिंह की उपस्थिति में अम्बिकापुर संभाग को संगठनात्मक रुप से सुदृढ़ करने हेतु गहन चिंतन और मनन किया गया ।इस अवसर पर संघ के पूर्व सचिव प्रदीप सोनी अपना विचार व्यक्त करते हुए पुराने साथियों को पुनः संगठन के मुख्य धारा में लाने की बात कही । कोरिया जिला के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रमिला कूजूर को सरगुजा जिले की जिम्मेदारी दी गई। संभाग के विभिन्न जिले के प्रतिनिधि राजकुमार राजवाड़े,वृनेश सिन्हा, अनिल गुप्ता,विजय पाल, श्रीराम सिधार,आर,आर देवांगन,उमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्याख्याता से प्राचार्य के पद पर लम्बित पदोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल आर पी वर्मा अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से मुलाकात

Sat Jul 22 , 2023
जांजगीर-चांपा- 31 मई 2023/ व्याख्याता से प्राचार्य के पद पर लम्बित पदोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल आर पी वर्मा अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी महामंत्री अश्वनी चेलक डी एल सोनवानी, दुर्ग से चित्रसेन चन्द्राकर,बालौद से […]

You May Like

Breaking News

advertisement