बिहार:पैक्स अध्यक्ष व मिलर की हुई बैठक

पैक्स अध्यक्ष व मिलर की हुई बैठक

भरगामा(अररिया) संवाददाता

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में रविवार को धान अधिप्राप्ति लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर पैक्स अध्यक्ष व मिलर की बैठक आयोजित कि गई।पैक्स अध्यक्ष के बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने किया।
धान अधिप्राप्ति बैठक में पैक्स अध्यक्ष एवं मिलर मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में विभागीय निर्देश पर धान अधिप्राप्ति से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री सुमन ने उपस्थित पैक्स अध्यक्ष एवं मिलर से आगामी एक नवंबर से धान कि खरीद पैक्स के माध्यम से होना है।इसके लिए सभी पैक्स से प्रस्ताव लेना है। सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष को  धान के नमी मापी के लिए मशीन को अप टू डेट करने का निर्देश दिया।पैक्स ओडिट एवं किसानों की समस्याओं पर बैठक में चर्चा की गई। सहकारिता पदाधिकारी को पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी आदेश के  आलोक में पोर्टल पर खाता खेसरा डालने की बाध्यता है।जिससे गैर रैयत किसानों को समस्या हो रही है।समस्या का समाधान नहीं होने के कारण गैर रैयत किसान पैक्स में धान बिक्री करने में असफल रहते हैं।अध्यक्ष ने गैर रैयत किसान की समस्या दूर करने की मांग किया
बैठक में पैक्स संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव,अनमोल यादव,जयप्रकाश मेहता,बौनी यादव,रामचंद्र प्रसाद सिंह,पंकज यादव,धीरेंद्र यादव,नूर कौशर,चंद्रानंद यादव,सूरज प्रताप सिंह,सीताराम यादव,सुनीता देवी,सुभाष कुमार सुमन,नरेंद्र मिश्र,मो   इसराइल आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांगेस को लगातार झटके पे झटके लग रहे हैं,विधायक राजकुमार के कांगेस छोड़ भाजपा में जाते ही किशोर उपाध्याय ने दिए ये संकेत

Mon Sep 13 , 2021
उत्तराखंड: कांगेस को लगातार झटके पे झटके लग रहे हैं,विधायक राजकुमार के कांगेस छोड़ भाजपा में जाते ही किशोर उपाध्याय ने दिए ये संकेत!प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दो बार विधायक और एक बार राज्य मंत्री रह चुके किशोर उपाध्याय के मन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement