भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने हेतु ब्राह्मण सभा की हुई मीटिंग

भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने हेतु ब्राह्मण सभा की हुई मीटिंग

30 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

श्री ब्राह्मण सभा (रजिस्टर्ड) फिरोजपुर की विशेष मीटिंग का अयोजन सभा प्रधान श्री प्रेम राजन जोशी की अध्यक्षता में हुआ। सभा का संचालन महामंत्री श्री हरी चंद खिदरी ने किया। बैठक में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव 14 मई 2021 को मनाने हेतु पर विचार किया गया। महामंत्री श्री हरिचंद खिदड़ी ने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के पश्चात पंजाब में अलग-अलग जातियों के लिए कई प्रकार से उनकी भलाई के कार्य होते आ रहे हैं। परंतु ब्राह्मण समाज के लिए कभी भी विचारा नहीं गया। भारत के इतिहास में अनेकों उच्च पद पर बैठे ब्राह्मणों ने देश सेवा का कार्य किया। परंतु ब्राह्मणों की भलाई के प्रति कभी नहीं सोचा गया। ब्राह्मण समाज का मार्ग दर्शन करने वाले पंडित हरिंदर पाल शर्मा कोरजी वाला के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज कल्याण के लिए ब्राह्मण भलाई बोर्ड बनने के लिए पंजाब के ब्राह्मणों की आवाज को बुलंद करके पंजाब सरकार के पास मांग को रखा गया। जिसका मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल ब्राह्मणों की मुश्किलों को हल करने के लिए ब्राह्मण बलाई बोर्ड पंजाब का गठन किया। ब्राह्मण सभा ने मता पास करके सरकार द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड का गठन करने हेतु हार्दिक स्वागत किया।इस मौके पर कार्यकारिणी के मेंबर प्रेम कुमार शर्मा रकेश कुमार शर्मा अमित शर्मा वरिंदर शर्मा सूरज प्रकाश शर्मा जयपाल शर्मा रविंदर पाल शर्मा राजेश दत्ता और बड़ी संख्या में सभा के सदस्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचन उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे - जिलाधिकारी

Tue Mar 30 , 2021
आजमगढ़ 30 मार्च– अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासान)/रिटर्निंग आफिसर, सदस्य जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021, नरेन्द्र सिंह ने बताया है कि समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों […]

You May Like

advertisement