मा० सदस्य की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

मा० सदस्य की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न_

मा० सदस्य ने कान्हा उपवन का किया स्थलीय निरीक्षण

रायबरेलीः- 18 अप्रैल 2026
मा० सदस्य उ०प्र० गो सेवा आयोग राजेश सिंह सेंगर की अध्यक्षता में शुक्रवार को गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मा० सदस्य द्वारा गोशालाओं के प्रभावी संचालन हेतु निर्देशित किया गया कि गौशालाओं में भूसा का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता के लिए गोचर भूमि का समुचित उपयोग करते हुए किसानों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छ पेयजल, जूट/टाट के पर्दा एवं पंखों के माध्यम से गोवंशों को लू एवं अत्यधिक तापमान से बचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। बीमार गोवंशों के लिए पृथक सिक वार्ड की व्यवस्था तथा नियमित चिकित्सा निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
इससे पूर्व मा० सदस्य, उ०प्र० गो सेवा आयोग राजेश सिंह सेंगर द्वारा जनपद रायबरेली के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कान्हा उपवन नगर पंचायत बछरावां का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल परिसर में नर व मादा गोवंशों को पृथक पृथक रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बीमार व अशक्त गोवंशों के लिये पृथक कक्ष बनाया जाए, जिसे जालीदार केज से आच्छादित किया जाये ताकि पशु पक्षी प्रवेश न कर सकें। गर्मी से बचाव हेतु शेड को टाट के पर्दों से आच्छादित किया जाये एवं शेड के ऊपर जूट एवं पुवाल छप्पर बिछाया जाये, जिस पर पानी का छिड़काव किया जा सकें।
बैठक में अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अजय कुमार कन्नौजिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० कुलदीप कुमार द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारीगण व प्रधान, सचिव आदि उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोलो मैच के माध्यम से “फिट हरियाणा” का संदेश देंगे सांसद नवीन जिन्दल

Sun Apr 19 , 2026
सांवला फार्म हाउस में कुरुक्षेत्र व कैथल की टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला।सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को खेलों से जुड़ने का करेंगे आह्वान।8 अप्रैल को भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था पोलो मैच। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 अप्रैल : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में, […]

You May Like

advertisement