जिला स्तरीय परामर्शदात्री, रिव्यु एवं आरसेटी परामर्शदात्री समितियों की बैठक 25 अगस्त को

महासमुंद 20 अगस्त 2026/ जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक मंगलवार 25 अगस्त 2026 को शाम 4ः30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जिले के बैंकिंग कार्यों, वार्षिक जिला साख योजना, शैक्षिक ऋण, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी एवं मत्स्य पालन ऋण प्रकरणों सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रुपे कार्ड वितरण तथा शासन प्रायोजित विभिन्न स्वरोजगार एवं बैंक ऋण योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। सभी बैंकर्स एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी एवं उपलब्धि आंकड़ों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

Thu Aug 20 , 2026
महासमुंद 20 अगस्त 2026/ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति श्री नीलेश खांडे एवं श्रीमती चित्ररेखा तारक को आदिवासी विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार के लिए उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मान से नवाजा गया। जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने दोनों को सम्मानित […]

You May Like

Breaking News

advertisement