हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के कर्मचारियों की हुई बैठक

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के कर्मचारियों की हुई बैठक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सरकार कर्मचारियों को नियमित करने की बजाय कर रही है धोखा : कुलवंत शर्मा।

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी कुरुक्षेत्र की बैठक बिरला मंदिर यूनियन कार्यालय में अशोक यादव जिला प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा एवं प्रदेश चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 2006 से लगे एम.पी.डब्ल्यू. व सी. रेट पर लगे कच्चे कर्मचारियों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बी. एंड आर. विभाग तथा सिंचाई विभाग में लगे कर्मचारियों को नियमित करने के स्थान पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम भेज कर बिना अनुभव के इंद्राज करके उनको कच्चा रखने पर तुली हुई है।
उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव इंदर सिंह सिहाग व राज्य उप प्रधान तेजपाल गुर्जर ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि मृतक कर्मचारी के आश्रित को नौकरी देने में 52 वर्ष की शर्त को समाप्त किया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 18 हजार का फंक्शनल वेतनमान दिया जाए। मेडिकल कैशलेस की सुविधा दी जाए।
इसके बाद राज्य कोषाध्यक्ष बलराज सिंह व जिला सचिव राम रतन शर्मा ने सरकार से मांग की कि जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25 हजार 500 का वेतनमान दिया जाए और जन स्वास्थ्य विभाग के सेवा नियमों में संशोधन करवाया जाए। सभी नेताओं ने हरियाणा सरकार से पुरजोर मांग की कि कर्मचारियों की मांगों को समय रहते जल्द बातचीत द्वारा हल करें। वरना पी.डब्ल्यू.डी. के तीनों विभागों के कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
कर्मचारी नेता बैठक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर के मानद सदस्य मनोनीत

Sat Jul 29 , 2023
पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर के मानद सदस्य मनोनीत। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास भागवत भूषण, मानस राजहंस बालव्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री महाराज “पुराणाचार्य” को रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर ने सर्वसम्मति से क्लब का […]

You May Like

Breaking News

advertisement