![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221222-WA0050.jpg)
अग्रवाल धर्मशाला में हुई हरियाणा वैश्य महासम्मेलन की बैठक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हरियाणा वैश्य महासम्मेलन कुरुक्षेत्र इकाई का हुआ आयोजन।
कुरुक्षेत्र, 22 दिसम्बर : हरियाणा वैश्य महासम्मेलन कुरुक्षेत्र इकाई की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला निकट रेलवे स्टेशन में हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गोयल ने की। बैठक में कई अहम सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इन में संगठन को मजबूत करने के लिए हरियाणा के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में आए सभी युवाओं ने अपने अपने विचार रखे। कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने बताया समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवाओं को अपने समाज के हित के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही युवाओं का प्रशिक्षण शिविर जल्द ही लगाया जाएगा। महासचिव राहुल गर्ग ने कहा कि युवाओं की भागीदारी आज के युग में बहुत जरूरी है। मैसी के प्रधान विनय गुप्ता ने बताया कि देश के 7 करोड़ अग्रवालों की प्रतिनिधि संस्था एवं महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद एवं समानता के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने वाले इस संगठन के गठन का दायित्व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन संगठन के द्वारा किया जा रहा है। बैठक में सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, मनीष मित्तल, ऋषभ गर्ग, प्रियांशु तायल, अनिरुद्ध बंसल, दिवाकर बंसल, अंकित बंसल, रजत तायल, श्रीकांत बंसल, अजय अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित गर्ग आदि अग्रबंधु मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हरियाणा वैश्य महासम्मेलन की कुरुक्षेत्र इकाई की बैठक में मौजूद लोग। (